Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नव विवाहिता ने लगाई फांसी, ढाई महिने पहले हुई थी शादी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • पुलिस को नहीं दी गई घटना की जानकारी सूचना

अमरोहा
यूपी के अमरोहा के एक गांव गजरौला थाना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां लव मैरिज के महज ढाई महीने बाद ही एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार शाम उसका शव घर में लगे कुंडे से लटकता हुआ मिला। इस घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

 

बताते कि ये घटना यूपी के अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां एक युवती ने करीब ढाई महीने पहले कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से लव मैरिज की थी। तब से वह ससुराल में ही रहती थी।

बताया जा रहा है कि प्रेम विवाह से ससुराल वाले खुश नहीं थे। जिस से आए दिन अनबन होती रहती थी। रविवार को भी ससुराल वालों ने विवाहिता पर तंज कस दिया। इसके बाद विवाहिता अपने कमरे में चली गई। पति व परिवार के लोग खेतों पर चले गए। देर शाम जब पति ने घर आकर देखा तो छत के कुंडे के रस्सी के सहारे पत्नी का शव लटका था। उसकी चीख पुकार सुनकर परिवार व मोहल्ले के लोग मौके पर पहुचें और इस घटना कि जानकारी पुलिस को दिए बिना आनन फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी से किया इनकार
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी से इनकार किया है। उन्होने कहा कि इस मामले कि जानकारी हमें नहीं थी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment