Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सीबीआई करेगी संजय रॉय का साइको-एनालिसिस टेस्ट, कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस में जांच तेज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpan-add
previous arrow
next arrow
  • सीबीआई ने हत्या के मामले में संजय रॉय को लिया हिरासत में, अस्पताल के पूर्व निदेशक से भी हो रही पूछताछ

कोलकाता।

कोलकाता में महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में आरोपी संजय रॉय का साइको-एनालिसिस टेस्ट किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (CFSL) की एक टीम कोलकाता पहुंच चुकी है, जो संजय रॉय के मानसिक और व्यवहारिक पहलुओं का परीक्षण करेगी। इस केस में संजय रॉय को पहले ही सीबीआई ने हिरासत में लिया है, और मामले में संभावित अन्य संदिग्धों की भी जांच की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने इस केस की जांच की गति बढ़ा दी है। इसी सिलसिले में अस्पताल के पूर्व निदेशक संदीप घोष को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है। एक टीम फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ अस्पताल में जांच कर रही है, वहीं दूसरी टीम संजय रॉय के कथित ठिकानों की जांच कर रही है। बताया गया है कि सीबीआई ने संदीप घोष से शुक्रवार को 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी।

इस बीच, कोलकाता पुलिस अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले में एसएफआई और डीवाईएफआई के 7 कार्यकर्ताओं को समन भेज चुकी है। इन कार्यकर्ताओं में डीवाईएफआई प्रमुख मीनाक्षी मुखर्जी भी शामिल हैं। इस घटनाक्रम के बीच, कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने न्याय की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भी सीबीआई की जांच पर विश्वास जताते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई है।

मामले के विरोध में देश भर के डॉक्टरों ने 24 घंटे की हड़ताल की है, जिससे मरीजों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई राज्यों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जबकि आपातकालीन सेवाओं को चालू रखा गया है। राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर जैसे कई राज्यों में डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्याय की मांग की है।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment