-
जिओ कार्यालय के सामने गूंजे विरोध के स्वर, दो दिन का अल्टीमेटम
जशपुर।
जशपुर जिले के बगीचा में जिओ नेटवर्क की लगातार गिरती सेवाओं से परेशान होकर नगरवासियों ने 28 अगस्त 2024 को जिओ कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। विगत माह से जिलेभर में जिओ नेटवर्क की धीमी गति और कमजोर सिग्नल की वजह से लोग फोन कॉल करने और इंटरनेट का उपयोग करने में असमर्थ हो गए हैं। आवाज कटने, कॉल ड्रॉप और इंटरनेट स्पीड में लगातार गिरावट ने नागरिकों का धैर्य समाप्त कर दिया है।
आज के प्रदर्शन के दौरान नाराज नागरिकों ने जिओ कार्यालय के सामने जोरदार नारेबाजी की। इस विरोध के चलते जिओ के कर्मचारियों को कार्यालय बंद करना पड़ा। इसके बाद, जिओ कर्मचारियों ने प्रदर्शनकारियों की उच्च अधिकारियों से फोन पर बातचीत करवाई। अधिकारियों ने नागरिकों को आश्वासन दिया कि दो दिन के भीतर नेटवर्क समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा। लेकिन यदि ऐसा नहीं हुआ, तो नगरवासियों ने चक्काजाम की चेतावनी दी है।









