Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

10 साल बाद भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी फवाद खान और माहिरा खान की सुपरहिट फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
  • उरी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर लगे बैन के बावजूद, फवाद खान और माहिरा खान की फिल्म भारतीय फैंस के लिए बनी उम्मीद की किरण

फवाद खान और माहिरा खान जैसे सितारे अपनी बेहतरीन अदाकारी और विशाल फैन बेस के लिए जाने जाते हैं। साल 2016 में उरी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत में बैन लगा दिया गया था। तब से लेकर अब तक कई पाकिस्तानी कलाकार भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में दोबारा काम करने की इच्छा व्यक्त कर चुके हैं। हालांकि, इसका सपना कब पूरा होगा, यह कहना मुश्किल है।

लेकिन भारतीय फैंस का एक बड़ा सपना जल्द ही सच होने जा रहा है। फवाद खान और माहिरा खान की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ अब भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। दोनों सितारों के भारत और पाकिस्तान दोनों में बहुत सारे प्रशंसक हैं, जो इस खबर को सुनकर बेहद खुश होंगे।

करीब एक दशक बाद भारतीय पर्दों पर दिखाई देने वाली यह पहली पाकिस्तानी फिल्म होगी। साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म का प्रीमियर 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के मौके पर भारत में किया जाएगा। बिलाल लशरी द्वारा निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर में फवाद खान और माहिरा खान के अलावा साइमा बलोच और हुमैमा मलिक ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं हैं।

द ‘लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ दुनियाभर में इतना कलेक्शन करने वाली पहली पाकिस्तानी फिल्म है। भारत में दोबारा रिलीज होने वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही हैं, ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि पहली पाकिस्तानी फिल्म भारतीय दर्शकों को कितना सरप्राइज करेगी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment