Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

इजरायल और ईरान के बीच बढ़ती तनाव की लहर, हिजबुल्लाह का सातवां हमला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

 

  • हाइफा में सैन्य अड्डे पर मिसाइल हमला, साइबर युद्ध ने भी पकड़ी रफ्तार

इजरायल और ईरान के बीच लगातार चल रहे हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हिजबुल्लाह ने आज दावा किया कि उसने इजरायली सैन्य अड्डे को अपने सातवें हमले के तहत निशाना बनाया। यह हमला इजरायल के हाइफा शहर के दक्षिण में एक हथियार निर्माण करने वाले सैन्य अड्डे पर मिसाइलों के जरिये किया गया। हिजबुल्लाह ने बताया कि यह हमला सुबह 6 बजे (03:00 GMT) किया गया, जिसमें कई मिसाइलों का उपयोग किया गया। इसके साथ ही, लेबनान की सीमा के पास इजरायली सैनिकों को भी तोपों से निशाना बनाया गया और रामिया साइट की ओर एक निर्देशित मिसाइल भेजी गई। इस हमले के अलावा कई रॉकेट भी इजरायली ठिकानों पर दागे गए।

इस संघर्ष में अब सिर्फ बम और रॉकेट ही नहीं, बल्कि साइबर हमले भी जुड़ गए हैं। ईरान की न्यायपालिका, विधायिका और कार्यकारी शाखा पर बड़े साइबर हमले हुए हैं। ईरान के साइबरस्पेस की सर्वोच्च परिषद के पूर्व सचिव फ़िरोज़ाबादी ने बताया कि इन साइबर हमलों के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी चोरी कर ली गई है। हालाँकि, इजरायल ने इन साइबर हमलों की पुष्टि नहीं की है।

फ़िरोज़ाबादी ने आगे कहा कि इन हमलों ने न केवल सरकार के विभिन्न क्षेत्रों को प्रभावित किया है, बल्कि परमाणु प्रतिष्ठानों, ईंधन वितरण नेटवर्क, नगरपालिकाओं के नेटवर्क, परिवहन नेटवर्क और बंदरगाहों जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को भी निशाना बनाया है। यह हमले देशभर के विभिन्न हिस्सों में किए गए हैं, और इससे बड़े पैमाने पर क्षति हुई है। हालांकि, यह साफ नहीं हुआ है कि ये साइबर हमले कब और कैसे हुए।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment