Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आगामी लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों के लिए जामुल पालिका परिषद में हुई बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

 

 

दुर्ग/जामुल (रोहितास सिंह भुवाल)।

जामुल पालिका परिषद में आगामी 10 दिसंबर 2024 को होने वाले 10 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत से होने वाले लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम के संबंध में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा संगठन और पार्षद दल के सदस्यों ने मिलकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव के आगमन के पूर्व कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में स्थल निरीक्षण, स्वागत की व्यवस्था, स्वल्पाहार, और माननीय मंत्रियों का स्वागत सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में प्रमुख रूप से उपस्थित थे: अहिवारा विधायक श्री राजमहंत डोमन लाल, श्री कोर्सेवाड़ा, विधायक प्रतिनिधि श्री सतीश साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री रेख राम बंछोर, पालिका अध्यक्ष श्री ईश्वर सिंह ठाकुर, पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता चेन्नईवर, मंडल अध्यक्ष श्री जोगेश्वर सोनी, श्री प्रेमसागर चतुर्वेदी जनपद विधायक प्रतिनिधि, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री सोनू यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अंकुर पांडे, इंजीनियर श्री सीबी परघनिया, उप-राजस्व निरीक्षक श्री हिम्मत मांडवी, श्री नीलकंठ वर्मा, उप अभियंता श्री विनोद कनौजिया, सहायक ग्रेड-दो श्री रामू वर्मा, अकाउंटेंट श्री पुनीत वर्मा, और कंप्यूटर ऑपरेटर श्री मोहन वर्मा के साथ-साथ भाजपा के अन्य जनप्रतिनिधि और कार्यालय कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य 10 दिसंबर को होने वाले लोकार्पण और भूमि पूजन कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप देना था। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग, श्री अरुण साव के आगमन पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment