Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

डोमन लाल कोर्सेवाडा ने अहिवारा विधान सभा के विकास के लिए अपने संकल्प को दोहराया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अहिवारा (रोहितास सिंह भुवाल)।

अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा ने 11 दिसम्बर, बुधवार को अहिवारा रेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में अहिवारा विधान सभा क्षेत्र में पिछले एक साल में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने साय सरकार की कार्यशैली की सराहना करते हुए इसे सबसे सफल सरकार बताया।

 

कोर्सेवाडा, जो कि 2023 के चुनाव में 25,263 मतों से कांग्रेस के निर्मल कोसरे को हराकर दूसरी बार विधायक चुने गए, ने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में कुल 114.99 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की शुरुआत की गई है। इन कार्यों में जलसंसाधन विभाग, जे के लक्ष्मी सीमेंट, एसीसी अडानी सीमेंट, जनपद पंचायत दुर्ग, जनपंचायत धमधा, भिलाई चरोदा निगम और वन मंडल दुर्ग जैसे विभागों द्वारा किए गए कार्य शामिल हैं।

विधायक ने बताया कि भिलाई चरोदा निगम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1385 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं, और हथखोज में ट्रांसपोर्ट नगर के विकास पर 10 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि अहिवारा मंडल में 20.16 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से कई विकास कार्य जैसे सीसी रोड, ओपन जिम, डोम शेड, नलकूप खनन, और महतारी सदन जैसे कार्यों का निर्माण कराया गया है।

इसके साथ ही जामुल मंडल में भी 13.24 करोड़ रुपये की राशि से रोड निर्माण, पाइपलाइन विस्तार और एसएलआरएम सेंटर जैसी योजनाओं को पूरा किया गया। जेवरा सिरसा मंडल में भी कुल 2.66 करोड़ रुपये की राशि से डोम शेड, सीसी रोड, और किसान भवन का निर्माण किया गया।

अहिवारा विधायक ने कहा कि उनके लिए शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान देने का सपना है। वे चाहते हैं कि उनके विधानसभा क्षेत्र में एक केंद्रीय विद्यालय खोला जाए। इसके अलावा, भिलाई चरोदा में पेयजल समस्या का समाधान करने और जामुल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकता पर उन्होंने जोर दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए वनमंडल द्वारा 6.87 हेक्टेयर में 350,000 पौधे रोपने की जानकारी भी दी।

पत्रकारों से बात करते हुए डोमन लाल कोर्सेवाडा ने कहा, “हमारी सरकार नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुसार विकास कार्यों को पूरा कर रही है, और मैं अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए संकल्पित हूं।”

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment