लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आदित्य नगर में विकास कार्यों की शुरुआत, विधायक गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

आदित्य नगर के वार्ड 20 में विकास कार्यों की शुरुआत हुई। विधायक गजेन्द्र यादव ने आज वार्डवासियों के साथ भूमिपूजन कर सभी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में विष्णुदेव साय की सरकार है, जिसके चलते दुर्ग के विकास में फंड की कोई कमी नहीं होगी। विधायक ने बताया कि पटरीपार को विकसित करने की नींव रखी गई है और यह कार्य निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जनता से किए गए वादे को पूरा करने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं।

 

वार्ड 20 में सड़कों के निर्माण से आवागमन पहले से कहीं बेहतर होगा। सालों से लंबित मांगों को पूरा होने पर नागरिकों ने विधायक का आतिशबाजी से स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।

वार्ड भ्रमण के दौरान आदित्य नगर के निवासियों ने विधायक से विभिन्न विकास कार्यों की मांग की थी। इन कार्यों के लिए शासन से स्वीकृति मिलने पर भूमिपूजन किया गया। विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि शहर में सभी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य निरंतर चलते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि दुर्ग के खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए कई विकास कार्यों की योजना बनाई जा रही है।

विधायक ने मौके पर उपस्थित निगम के इंजिनियर को निर्देश दिया कि सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएं, ताकि जनता को इसका लाभ मिल सके।

भूमिपूजन के दौरान शुरू होने वाले कार्य:

  1. आदित्य नगर चौक से आशीष सोनी घर तक नाली निर्माण कार्य (लागत: ₹16.00 लाख)
  2. आदित्य नगर दुर्ग स्कूल के पास पानी टंकी के निकट डोमशेड निर्माण कार्य (लागत: ₹10.00 लाख)
  3. मद्रासी दुकान से शोरी घर तक, सरस्वती स्कूल के पास बनोटे हाउस, भवानी किराना से गार्डन तक सीसी रोड निर्माण कार्य (लागत: ₹19.93 लाख)
  4. आदित्य नगर गुप्ता चाट सेंटर से पानी टंकी तक डामरीकरण कार्य (लागत: ₹12.50 लाख)

कुल कार्य राशि: ₹58 लाख 47 हजार

भूमिपूजन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अमित देवांगन, देवनारायण चंद्राकर, शिवेंद्र परिहार, अजीत वैद्य, जयश्री जोशी, मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष मौसमी ताम्रकार, पूर्व पार्षद दिलीप साहू, मन्नू साहू, केएस ओझा, डॉ. एके सिंह, विजय सोनी, विजय मनोटे, तारण देवांगन, अंजू तिवारी, मंजू पाण्डेय, बीके द्वेदी, उदयशंकर त्रिपाठी, कृष्णा सिंह, विजय डड़सेना, भारत यादव सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment