Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नेहा भसीन ने रायपुर में बिखेरा संगीत का जादू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मुम्बई।

लाइव संगीत की बात हो और नेहा भसीन का नाम न आए, ऐसा संभव नहीं। रायपुर में आयोजित उनके संगीत कार्यक्रम ने एक बार फिर साबित किया कि वे लाइव प्रदर्शन में बेजोड़ हैं। उनकी ऊर्जा और मंच पर धमाकेदार प्रदर्शन ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

संगीत कार्यक्रम एक संपूर्ण मनोरंजन पैकेज था, जिसमें संगीत, नृत्य और भावनाओं का मेल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान नेहा ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर भी चर्चा की। उन्होंने अपने कठिन समय का जिक्र करते हुए, दर्शकों को प्रेरित किया कि मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना क्यों जरूरी है। उनकी यह पारदर्शिता और स्पष्टता दर्शकों को गहराई से प्रभावित कर गई।

नेहा भसीन का करियर ग्राफ ऊंचाई पर
नेहा भसीन हाल ही में अपने गाने ‘नाम तो तू जनता है’ की सफलता का आनंद ले रही हैं। जनवरी 2025 से वे अपने नए गानों की रिलीज की योजना भी बना रही हैं, जिनका उनके प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment