Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नए साल में हो सकती है छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक,

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


  • न्यूनतम तापमान में आ सकती है भारी गिरावट

रायपुर।

छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होते ही ठंड का असर तेज हो गया है। उत्तर से आ रही शुष्क और ठंडी हवा ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अगले चार दिनों में तापमान 4-5 डिग्री तक गिरने की संभावना है, जिससे नए साल पर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

शीतलहर के आसार

उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में शीतलहर जैसे हालात बनने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) उत्तर भारत में सक्रिय हो गया है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ में ठंडी उत्तर दिशा की हवाएं प्रभावी हो रही हैं। सोमवार और मंगलवार से शुष्क हवाओं का असर शुरू होने के साथ तापमान में और गिरावट आएगी।

पेंड्रा सबसे ठंडा, रायपुर में तापमान सामान्य

रविवार को पेंड्रा 9 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं रायपुर का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य शहरों में माना 29 डिग्री, बिलासपुर 28.2 डिग्री, अंबिकापुर 26 डिग्री, जगदलपुर 30.2 डिग्री और दुर्ग 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

रायपुर में न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि माना में यह 16.8 डिग्री, बिलासपुर में 18 डिग्री, अंबिकापुर में 13.6 डिग्री और दुर्ग में 17.6 डिग्री रहा। पेंड्रा में एक दिन में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

आने वाले दिनों का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान में गिरावट जारी रहेगी और 2 जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री तक गिर सकता है। नए साल के पहले सप्ताह में ठंड अपने चरम पर होगी। रायपुर में सोमवार को मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 

[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2024/12/27-dec-2024-se-02-jan-2025-varsh-20-omdarpna-09-1.pdf”]

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow