Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर में गौ सेवकों ने निकाली आक्रोश रैली, गौ हत्यारों के खिलाफ उठी फांसी की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

रायपुर।

मोमिन पारा में गौ हत्या की घटना को लेकर राजधानी रायपुर में आज सभी गौ सेवकों ने एकजुट होकर आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान गौ सेवकों ने बाइक रैली निकालकर आधे शहर में विरोध प्रदर्शन किया और गौ हत्यारों का पुतला दहन किया। रैली में गौ सेवकों की भारी भीड़ देखी गई, जो घटना के प्रति गहरी नाराजगी जाहिर कर रही थी।

गौ सेवक प्रीतम साहू के नेतृत्व में यह आक्रोश रैली आयोजित की गई, जिसमें गौ सेवक हर्ष मिश्रा, गौ सेवक गोपाल भिसे और अन्य सभी गौ सेवक साथी मौजूद थे। रैली में सभी की एक ही मांग थी कि गौ हत्या के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। इसके साथ ही जिस मकान में गौ मांस बरामद हुआ है, उस मकान को बुलडोजर से ध्वस्त करने की भी मांग की गई।

आक्रोशित गौ सेवकों ने प्रशासन से यह भी अपील की कि घटना से जुड़े सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान गौ सेवकों का गुस्सा साफ झलक रहा था। उन्होंने कहा कि गौ हत्या जैसी घटनाएं समाज में अशांति फैलाने वाली हैं और इसके दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। पुतला दहन के बाद गौ सेवकों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो यह आंदोलन और तेज किया जाएगा।


[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/10-jan-2025-se-16-jan-2025-varsh-20-omdarpna-11.pdf”]

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow