Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आयुक्त पाण्डेय ने प्रातः 6 बजे सफाई व्यवस्था और तालाबों का किया औचक निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधाओं का औचक निरीक्षण करने के लिए आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय प्रातः 6 बजे जोन क्रं. 03 पावर हाउस सर्कुलर मार्केट पहुंचे। आयुक्त ने वहां कर्मचारियों की उपस्थिति और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही, वार्ड 36 सूर्य नगर में जर्जर सुलभ शौचालय, साफ-सफाई और पानी व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए।

आयुक्त पाण्डेय ने वार्ड 30 प्रगति नगर में सार्वजनिक सुलभ शौचालय के रख-रखाव की शीघ्रता से सुधार करने को भी कहा। इसके बाद, आयुक्त ने जोन 02 वैशाली नगर क्षेत्र में स्थित सुपेला शीतला तालाब, रामनगर मुक्तिधाम तालाब और नक्टा तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने इन तालाबों की साफ-सफाई और निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए जोन आयुक्त येशा लहरे को निर्देशित किया। इसके साथ ही तालाबों का सीमांकन और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया को राजस्व विभाग की मदद से जल्द पूर्ण करने की बात कही।

आयुक्त पाण्डेय ने तालाबों की पैमाइश के बाद यह सुनिश्चित करने की योजना बनाई कि तालाब का पूरा क्षेत्रफल ज्ञात हो सके। इसके आधार पर अवैध कब्जाधारियों को नोटिस देकर कब्जा हटाया जाएगा, और तालाबों की लम्बाई और चौड़ाई का बोर्ड भी लगाया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त येशा लहरे, कार्यपालन अभियंता अरविंद शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र बंजारे, और जोन सुपरवाईजर अंजनी सिंह भी उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow