Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

तुरंत बंद हो करणी कृपा पावर प्लांट: अशवंत तुषार साहू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


महासमुंद।
जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विनय कुमार लंगेह द्वारा गठित संयुक्त जांच टीम की रिपोर्ट में करणी कृपा पावर प्रा. लि., ग्राम खैरझिटी में कई विभागों द्वारा गंभीर अनियमितताएं उजागर की गई हैं। इन खुलासों के बाद भाजपा के सक्रिय सदस्य व किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने इस पावर प्लांट को अवैध करार देते हुए इसे तत्काल बंद करने की मांग की है।


निरीक्षण में सामने आई खामियां

औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा बलौदाबाजार की जांच में यह पाया गया कि प्लांट में सुरक्षा उपकरणों के बिना कर्मचारी कार्यरत हैं, जिससे कर्मचारियों की जान खतरे में है। लगातार वहां दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिसे लेकर प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है।


श्रम कानूनों का उल्लंघन

श्रम विभाग की जांच में यह पाया गया कि प्लांट में ओवरटाइम कार्य लिया जा रहा है। इस मामले में संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।


प्रवासी मजदूरों का शोषण

अंतर्राज्यीय प्रवासी कर्मकार अधिनियम के तहत आवश्यक अनुज्ञप्ति नहीं ली गई, जिस पर भी ठेकेदारों को नोटिस भेजा गया है। यह प्रावधान मजदूरों की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है।


रेत रॉयल्टी में भी अनियमितता

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि डंप रेत की रॉयल्टी पर्ची उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके लिए प्रबंधन को तीन दिवस के भीतर रॉयल्टी पर्ची प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।


परिवहन में गड़बड़ी

परिवहन विभाग की रिपोर्ट में प्लांट में पाई गई सभी गाड़ियां अंडरलोड पाई गईं। साथ ही, वे-ब्रिज का पुराना विवरण भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें भी गाड़ियों के अंडरलोड होने की पुष्टि हुई।


पर्यावरण नियमों की अनदेखी

पर्यावरण विभाग की ओर से की गई जांच में भी कई कमियां पाई गई हैं। विभाग ने प्रबंधन को अलग से नोटिस जारी किया है।


“नोटिस-नोटिस का खेल बंद हो”, अशवंत तुषार साहू का तीखा बयान

अशवंत तुषार साहू ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि,
“जब इतने विभागों की जांच में इतने सारे नियमों का उल्लंघन पाया गया है, तो इस अवैध करणी कृपा पावर प्लांट को तत्काल बंद कर देना चाहिए। आखिर किसके संरक्षण में यह प्लांट चल रहा है?”

उन्होंने प्रशासन से जनहित में तत्काल कार्रवाई की मांग की है और कहा कि नोटिस पर नोटिस देने की बजाय, ठोस कदम उठाए जाएं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow