Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

CM साय ने नुआपाड़ा में भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में मांगा वोट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • ओडिशा के पंचमपुर में जनसभा को संबोधित कर कहा— जनता का उत्साह बता रहा है, नुआपाड़ा भाजपा के साथ आगे बढ़ने को तैयार है

रायपुर/ओडिशा।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री साय ने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा कि उन्होंने महाप्रभु जगन्नाथ की पुण्यभूमि ओडिशा के पंचमपुर में आयोजित जनसभा में भाग लिया और भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के पक्ष में जनता से मतदान करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र की जनता का उत्साह, विश्वास और भाजपा के प्रति समर्थन स्पष्ट संकेत दे रहा है कि उन्हें पार्टी के विकास, सुशासन और जनकल्याण की नीतियों पर पूर्ण भरोसा है। उन्होंने कहा कि नुआपाड़ा भाजपा के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow