रायपुर (ओमदर्पण न्यूज़)।
कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत करने की दिशा में की गई नई नियुक्तियों का पार्टी नेताओं द्वारा स्वागत किया जा रहा है। इसी कड़ी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने पार्टी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
पंकज शर्मा ने संगठन में दी गई इन नई जिम्मेदारियों पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि नए चेहरों और अनुभवी नेताओं के संयोजन से पार्टी को एक नई ऊर्जा मिलेगी।
‘संगठन छुएगा नई ऊंचाइयां’
अपने बधाई संदेश में पंकज शर्मा ने कहा, “सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई। आशा है कि आप सभी के कुशल मार्गदर्शन में कांग्रेस संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।” उन्होंने पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी।












