भिलाई (ओमदर्पण न्यूज़)।
छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन एवं पॉवर जिम, भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय ’26वीं छत्तीसगढ़ राज्य पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप’ का शानदार समापन हो गया है। भिलाई में 17 से 19 अप्रैल तक आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 250 से अधिक सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर, मास्टर और दिव्यांग वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और कई नए कीर्तिमान स्थापित किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए, जो स्वयं छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जी. सुरेश बाबे (मुख्य संरक्षक, CGPLA), अर्जुन अवार्डी राजेंद्र प्रसाद (डीजीएम – SCNCA, बीएसपी), इंद्रजीत सिंह छोटू (संरक्षक, CGPLA), सुजीत बघेल, तुलसी सोनी (कार्यकारी अध्यक्ष, CGPLA), तुलसी साहू, भिलाई महापौर नीरज पाल, सेक्टर-6 के पार्षद लक्ष्मीपति राजू और मुकेश चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अंतरराष्ट्रीय टीम में चयनित खिलाड़ियों का सम्मान
मुख्य अतिथि भूपेश बघेल ने ‘बेस्ट प्लेयर’ का खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों को टाइटल्स पहनाकर और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चयनित जयदीप साहू, प्रियांक मिश्रा, अमान शुक्ला, नश्कर टंडन और भारतीय टीम के कोच के रूप में चयनित कृष्णा साहू का विशेष सम्मान किया।
मंच पर भावुक हुए कृष्णा साहू, साझा किए पुराने संस्मरण
समापन समारोह के दौरान एसोसिएशन के महासचिव कृष्णा साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री के साथ अपने पुराने अनुभवों को मंच से साझा किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए भूपेश बघेल ने कोविड महामारी के कठिन समय में उनके परिवार की मदद की थी। कृष्णा साहू ने पुरानी यादें ताजा करते हुए बताया कि वर्ष 1999 और 2001 में जब वे एक खिलाड़ी के रूप में भारतीय टीम में शामिल हुए थे, उस समय भूपेश बघेल ने ही उन्हें फिनलैंड और दक्षिण कोरिया जाने के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की थी।
आयोजन समिति को बधाई, जल्द होगी राष्ट्रीय टीम की घोषणा
भूपेश बघेल ने इस सफल आयोजन के लिए आयोजन प्रमुख कृष्णा साहू (महासचिव), कैलाश जैन बरमेचा (अध्यक्ष), संतोष देवांगन (कोषाध्यक्ष) सहित संचालन समिति के सभी सदस्यों— रिलोक सिंह, ए. नागभूषण, संतोषी माझी, पद्मिनी शर्मा, धारिणी जोशी, नामदेव साहू, नश्कर टंडन, महेश पटेल, प्रशांत मिश्रा गोल्डी, आसिफ़ अली ख़ान, अखिलेश पांडेय, लोमन सिंह, राजकुमार पांडेय, सुरेंद्र सूरी, अशोक पिल्लई, राज वासनिक, जयदीप साहू, अरुण गोयल, जे. भुनेश्वर राव, श्रीकांत, ममता रजक, प्रियांक मिश्रा, मुन्नू स्वामी, पीयूष टंडन, ब्लेसन बोस्को और पिंटू आर्या साहू को बधाई दी।
इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जिनके नामों की आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।








