Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

1000 साल पहले सोमनाथ मंदिर पर हुए हमले की याद: पाली के प्राचीन शिव मंदिर में ‘स्वाभिमान पर्व’ की गूंज, शिवभक्ति में डूबा शहर!

somnath swabhiman parv celebrated at pali ancient shiv mandir korba
somnath swabhiman parv celebrated at pali ancient shiv mandir korba

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
somnath swabhiman parv celebrated at pali ancient shiv mandir korba 1
somnath swabhiman parv celebrated at pali ancient shiv mandir korba 1

पाली (ओमदर्पण न्यूज़)।

गुजरात के सोमनाथ मंदिर पर 1026 ई. में हुए पहले अभिलिखित आक्रमण के एक हजार वर्ष पूरे होने के स्मरणोत्सव के रूप में 8 से 11 जनवरी तक देशभर में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोरबा जिले के पाली नगर स्थित पुरातात्विक महत्व के अति प्राचीन शिव मंदिर परिसर में भी विविध धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। पूरे दिन मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना रहा।

रुद्राभिषेक से हुई दिन की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह भगवान शिव के रुद्राभिषेक के साथ हुई। नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष अजय जायसवाल, उनकी पत्नी, पार्षदों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिवलिंग का विधि-विधान से अभिषेक कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहे।

एलईडी पर देखा राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

रुद्राभिषेक के बाद मंदिर परिसर में लगाई गई विशाल एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सोमनाथ मंदिर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इसे जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने बड़े उत्साह के साथ देखा।

प्रसारण के बाद एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल और संजय जायसवाल ने अपने उद्बोधन में सोमनाथ मंदिर की ऐतिहासिक महत्ता, भारत की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला।

भजनों पर झूमे श्रद्धालु

सायंकालीन सत्र में स्थानीय भजन मंडली द्वारा शिव भजनों की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसने पूरे मंदिर परिसर को शिवभक्ति के रस में डुबो दिया। श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लेते हुए आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया।

संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन विशाल मोटवानी ने किया। अंत में नगर पंचायत पाली के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, भजन मंडली और आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। पाली शिव मंदिर में संपन्न यह आयोजन नगर की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को पुनः उजागर करने वाला साबित हुआ।

हिंदी पत्रकारिता के 200 साल: रायपुर में होगा पत्रकारों का जमावड़ा, CM विष्णु देव साय ने लॉन्च किया ‘पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव’ का पोस्टर

हवा में फंसा डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का हेलिकॉप्टर, तेज तूफान के बीच पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

खंभे थे पर बिजली नहीं! सालों से अंधेरे में था गांव, CM कैंप में शिकायत करते ही रातों-रात लगा ट्रांसफार्मर

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow