Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सुशासन पर सख्त एक्शन: दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

रायपुर/दुर्ग (ओम दर्पण न्यू)।

छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनता के सम्मान को लेकर राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। आमजनों से दुर्व्यवहार और जनप्रतिनिधियों के सम्मान को ठेस पहुंचाने के मामले में दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर दुर्ग के जनपद सीईओ रूपेश कुमार पांडेय पर यह सख्त कार्रवाई की गई है।

जनता जनार्दन सर्वोपरि: मुख्यमंत्री

इस कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री साय ने एक सख्त संदेश जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुशासन में जनता जनार्दन सर्वोपरि है। जनप्रतिनिधि और अधिकारी केवल जन सेवक हैं। जनता जनार्दन के साथ किसी भी प्रकार का अशिष्ट व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अहंकार दिखाने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा है कि छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता के सम्मान, विश्वास और अधिकार के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। जो अधिकारी और कर्मचारी जनसेवा करने के बजाय अपने पद का अहंकार दिखाएंगे, उनके खिलाफ सरकार कठोरतम कार्रवाई करेगी। इसी कड़े संदेश के तहत दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित किए गए हैं, ताकि प्रशासन में जवाबदेही और अनुशासन सुनिश्चित किया जा सके।

दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow