Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

महतारी वंदन योजना बनी पुष्पा का सहारा, सिलाई व्यवसाय को मिली नई गति

महतारी वंदन योजना से सिलाई व्यवसाय में आत्मनिर्भर बनीं मुंगेली की पुष्पा साहू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

मुंगेली।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना मुंगेली जिले की महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। जिले की ग्राम सारधा निवासी पुष्पा साहू इस योजना की प्रमुख लाभार्थी हैं। योजना से प्राप्त नियमित आर्थिक सहायता ने पुष्पा के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। वे अब आत्मनिर्भर बनने की दिशा में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रही हैं।

सिलाई कार्य में मिली बड़ी मदद

पुष्पा साहू को योजना के तहत प्रति माह एक हजार रुपये की राशि मिल रही है। इस राशि का उपयोग उन्होंने अपने सिलाई कार्य को बढ़ाने में किया। पुष्पा ने बताया कि पहले संसाधनों की कमी के कारण कार्य को नियमित रूप से चलाना कठिन था। अब योजना की राशि से वे सिलाई के लिए आवश्यक सामग्री और अन्य जरूरतों को पूरा कर रही हैं। इससे उनके सिलाई व्यवसाय को नई गति मिली है।

आत्मविश्वास और सम्मान में हुई वृद्धि

पुष्पा के अनुसार योजना से न केवल आर्थिक मदद मिल रही है, बल्कि महिलाओं का आत्मविश्वास और सम्मान भी बढ़ा है। घर बैठे रोजगार मिलने से वे परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में भी भागीदारी निभा रही हैं। उनकी आय में लगातार वृद्धि हो रही है। पुष्पा ने इस जनकल्याणकारी पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया। योजना महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow