Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

प्रशासनिक सेवा से संवरेगा विकसित छत्तीसगढ़ का भविष्य, सीएम साय ने नवनियुक्त अधिकारियों को दी शुभकामनाएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

 

रायपुर। 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा को अपने जीवन का सर्वोच्च लक्ष्य बनाने का मंत्र दिया।

प्रशासनिक सेवा समाज निर्माण का सशक्त माध्यम

मुख्यमंत्री श्री साय ने मुलाकात के दौरान स्पष्ट किया कि अखिल भारतीय सेवाओं में चयन होना केवल अभ्यर्थियों और उनके परिवारों के लिए ही नहीं, बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा राष्ट्र और समाज के निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी संवेदनशीलता, ईमानदारी और समर्पण भाव के साथ करना चाहिए।

विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प में युवाओं की भूमिका

मुख्यमंत्री ने चयनित युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ईश्वरीय आशीर्वाद और सामाजिक विश्वास के रूप में उन्हें जो अवसर मिला है, उसका उपयोग आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के सपने को साकार करने के लिए युवा अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाली है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि ये अभ्यर्थी अपनी प्रतिभा और कार्यकुशलता से राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

इस गरिमामय अवसर पर सुश्री सुष्मिता सिंह, सुश्री वैभवी अग्रवाल, सुश्री दर्शना सिंह बघेल, श्री रौनक अग्रवाल, श्री अजय गुप्ता, श्री अंकित सकनी, श्री डायमंड ध्रुव और श्री संजय डहरिया सहित उनके परिजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन सभी चयनित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके प्रेरक मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow