Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुर्ग से बाबाधाम के लिए निकले कांवरियों का बड़ा जत्था

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

स्टेशन में गूंजे बोलबम के नारे, विधायक गजेंद्र यादव ने किया स्वागत

पूर्व सभापति दिनेश देवांगन के नेतृत्व में रवाना हुआ जत्था

दुर्ग.

दुर्ग से बाबाधाम के लिए आज सुबह शिवनाथ बोलबम समिति के नेतृत्व में कांवरियों का एक बड़ा जत्था दरभंगा एक्सप्रेस से रवाना हुआ। इस दौरान स्टेशन पर बोलबम और हर हर महादेव के नारों की गूंज सुनाई दी। शहर के विधायक गजेंद्र यादव ने कांवरियों का स्वागत किया और उन्हें यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

समिति के संयोजक और निगम के पूर्व सभापति दिनेश देवांगन के नेतृत्व में रवाना हुए इस जत्थे में पार्षद शिवेंद्र परिहार, मनीष साहू, आरएसएस के नगर कार्यवाहक महेश यादव, पूर्व मंडल भाजपा अध्यक्ष लूकेश बघेल, सुरेश दीक्षित, पूर्व पार्षद दिलीप साहू और मंडल उपाध्यक्ष राहुल पंडित सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

धार्मिक महत्व और उत्साह

शिवनाथ बोलबम समिति द्वारा आयोजित इस कांवर यात्रा का यह लगातार 19वां वर्ष है। सावन मास में होने वाली इस यात्रा का विशेष धार्मिक महत्व है, जहां लाखों शिवभक्त बिहार स्थित सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर झारखंड के देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग में चढ़ाते हैं। इस यात्रा में शामिल होने वाले प्रमुख शिव भक्तों में रवि शंकर ढीमर, प्रकाश ताम्रकार, नरेंद्र सोनी, उत्तम साहू, अनुपम मिश्रा, चंदन साहू, गणेश देशमुख, विरेंद्र प्रसाद यादव, रवि यादव, राजेश श्रीवास्तव, रोशन देशमुख, धनराज सोनी, गुल्लू देवांगन, मुकेश सोनी, नीलकमल देवांगन, दादु यादव, विकास गुप्ता, मुकेश साहू, कृष्णा सिंह, सूरज यादव, ईश्वर पटेल, जीवर्धन यादव, योगेश ठाकुर, मनोज गुप्ता, अमर चौहान, विशाल धर्मसारे, अनमोल भट्ट, चंदू देवांगन, सनकी राजपूत, पोषण यादव, आकाश चंद्राकर, महेश अंबुले, अक्षय कुमार, पवन ठाकुर, हरीश कसेर, नागेंद्र गुप्ता, शिवा साहू, राजकुमार चेलक, हुमन देवांगन, अजय धृतलहरे, सोमू यादव, सत्यम चेलक, राजेश बघेल, दुर्गेश गुप्ता, कमल बंजारे, करण चेलक, खेलू चेलक, मनोज निषाद, इंद्र कुमार, देवेंद्र भारती, हेमिन देशमुख, निलेश देवांगन, डोमेंद्र यादव, रामजी साहू, शीतल शर्मा, राजू निर्मलकर, सेवक साहू, आकाश राजपूत, भूषण पटेल, नागेश सोनी, राकेश सोनी और तुका राम शामिल थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment