Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सेक्टर-9 में आज सजेगी कविता की महफिल: ‘आरंभ’ के राज्य स्तरीय काव्य पाठ में जुटेंगे दिग्गज साहित्यकार और युवा रचनाकार

State Level Kavya Paath Bhilai

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भिलाई (ओम दर्पण न्यूज़ डेस्क)।

प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के तत्वावधान में आज (30 अप्रैल) प्रात: 10:00 बजे से सेक्टर-9 स्थित पीजी नर्सिंग कॉलेज में एक राज्य स्तरीय काव्य पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य साहित्यिक आयोजन में ‘आरंभ’ के सदस्यों के साथ-साथ महाविद्यालय के विद्यार्थी भी अपनी उत्कृष्ट रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही कविता के विभिन्न पहलुओं पर एक विशेष ‘कविता संवाद’ भी आयोजित किया जाएगा।

आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ व्यंग्यकार व प्रगतिशील कवि रवि श्रीवास्तव उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रोजा प्रिंसी करेंगी। विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रतिष्ठित युवा कवि एवं कल्याण महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. अंजन कुमार शिरकत करेंगे, जो कविता पर सारगर्भित संवाद और चर्चा करेंगे।

कार्यक्रम में संस्था ‘आरंभ’ के मुख्य सलाहकार डॉ. महेशचंद्र शर्मा एवं मुख्य संरक्षक कैलाश जैन बरमेचा भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत ‘आरंभ’ के अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य के स्वागत उद्बोधन से होगी। मंच का संचालन महासचिव नूरुस्सबाह ‘सबा’ करेंगी, जबकि आभार प्रदर्शन संस्था की कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रजनी नेलसन द्वारा किया जाएगा।

इन रचनाकारों की कविताओं से सजेगी महफिल

संस्था ‘आरंभ’ के प्रवक्ता जाविद हसन भाईजान ने बताया कि काव्य पाठ में आमंत्रित रचनाकारों में पीजी कॉलेज की ओर से डॉ. जी हेमावती, चंद्रकला लिल्हारे, सुश्मिता रॉय, नूतन निराला, डॉली सिन्हा, निक्की तिवारी, पूजा सोनवानी, भावना साहू, शिल्पी नंदी, आफसा बानो और पावनी शामिल हैं।

वहीं, साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ की तरफ से अनिता करडेकर, विद्या गुप्ता, दीप्ति श्रीवास्तव, मिताली श्रीवास्तव वर्मा, फरीदा शाहीन अंसारी, प्रकाशचंद्र मण्डल, पल्लव चटर्जी, शुभेंदु बागची, राकेश गुप्ता ‘रुसिया’, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, डॉ. इकबाल खान ‘तन्हा’, डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’, जाविद हसन ‘भाईजान’, सुशील यादव, त्रयंबक राव साटकर ‘अंबर’ और नवेद रजा दुर्गवी अपनी रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।


omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow