Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कवर्धा में गौ माता के अंतिम संस्कार की अनोखी मिसाल, मोहल्लेवासियों ने दी नम आंखों से विदाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कवर्धा।  आज सुबह, गौ पालक राजू पाण्डेय के घर में लंबे समय से अस्वस्थ एक गाय का निधन हो गया। इस घटना ने न केवल राजू पाण्डेय के परिवार को, बल्कि पूरे मोहल्ले के लोगों को गहरे दुःख में डाल दिया।

गाय के अंतिम संस्कार के लिए मोहल्लेवासियों ने बाजे-गाजे के साथ एक भव्य अंतिम यात्रा निकाली। यह यात्रा मृत गाय के प्रति उनके सम्मान और प्रेम का अद्भुत उदाहरण बनी। गाय की अंतिम यात्रा में राजू पाण्डेय का परिवार और मोहल्लेवासी सभी शामिल हुए।

मोहल्ले के लोगों ने नम आंखों से गौ माता को विदाई दी। अंतिम संस्कार के दौरान गाय के प्रति लोगों का प्यार और सम्मान इतना गहरा था कि कई लोगों की आंखों में आंसू आ गए। यह घटना इस बात की गवाही देती है कि गौ माता को केवल एक जानवर नहीं, बल्कि एक परिजनों की तरह देखा जाता है।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment