Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर में धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन का चाबुक: 7 राइस मिलों पर छापा, 950 क्विंटल से ज्यादा धान जब्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग और मंडी की संयुक्त कार्रवाई

  • स्टॉक लिमिट से ज्यादा मिलने पर की गई जब्ती

रायपुर.

जिले में धान के अवैध परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर गुरुवार को खाद्य विभाग और मंडी निरीक्षक की संयुक्त टीम ने जिले की विभिन्न राइस मिलों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सात राइस मिलों में तय सीमा से अधिक धान का स्टॉक मिलने पर मंडी अधिनियम के तहत जब्ती की कार्रवाई की गई।

इन मिलों पर गिरी गाज

प्रशासनिक टीम ने अभनपुर और कुरा क्षेत्र की मिलों को विशेष रूप से निशाने पर लिया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर और मौके पर मौजूद धान में भारी अंतर पाया गया। टीम ने आदर्श राइस मिल, अभनपुर से 68 क्विंटल और बालाजी पैडी प्रोसेसिंग, खोरपा (अभनपुर) से 100 क्विंटल धान जब्त किया।

इसी तरह कुरा स्थित खाटूश्याम सोटैक्स प्राइवेट लिमिटेड से 206 क्विंटल और खाटू श्याम राइस मिल से 209 क्विंटल अवैध धान मिला। बरबंदा की अंबिका एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में भी 112 क्विंटल धान अतिरिक्त पाया गया।

मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज

संयुक्त टीम की कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। जगन्नाथ राइस मिल से 160 क्विंटल और राम एग्रो से 102 क्विंटल धान स्टॉक लिमिट से ज्यादा पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी संबंधित मिलों से अतिरिक्त धान को जब्त कर सुपुर्दगी की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध भंडारण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow