Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चुनावी प्रचार के बाद प्रत्याशी को आया दिल का दौरा, परिवार में मचा कोहराम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जशपुर।

पत्थलगांव जनपद क्षेत्र क्रमांक 06 से जनपद पंचायत सदस्य (बीडीसी) पद के लिए चुनाव लड़ रहे संजय लहरे का चुनाव प्रचार के बाद अचानक हृदयाघात से निधन हो गया। इस घटना से परिवार और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

संजय लहरे, जो बूढ़ाडाड़ के निवासी थे, जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए चुनावी मैदान में थे। चुनाव से ठीक एक दिन पहले हृदयघात से उनकी मृत्यु हो गई। 23 फरवरी को इस क्षेत्र में तीसरे चरण का मतदान होना है, जिसमें कुल 9 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, संजय लहरे चुनावी प्रचार और भागदौड़ में लगातार व्यस्त थे, जिससे उनकी सेहत प्रभावित हो रही थी। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि हृदयाघात का कारण चुनावी तनाव था या कोई अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या।

परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर

संजय लहरे के अचानक निधन से उनके परिवार में मातम छा गया है। समर्थकों और ग्रामीणों ने इस खबर पर गहरा दुख व्यक्त किया है। चुनावी माहौल के बीच इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow