दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
मुख्यमंत्री विष्णु देव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाई जा रही प्रभु श्री रामलला अयोध्या मंदिर दर्शन योजना के तहत 14 अक्टूबर 2024 को दुर्ग रेलवे स्टेशन पर एक विशेष आस्था ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस कार्यक्रम में अहिवारा के विधायक ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर राम भक्तों को अयोध्या राम मंदिर दर्शन के लिए रवाना किया।
रामलला दर्शन योजना के तहत बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस ट्रेन से अयोध्या जाने के लिए उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ में यह योजना तेजी से आगे बढ़ रही है, जिसमें श्रद्धालुओं को विशेष ट्रेनों के माध्यम से अयोध्या भेजा जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक राम भक्तों को अयोध्या राम मंदिर के दर्शन कराने का है।
आस्था से भरी इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया, और दुर्ग रेलवे स्टेशन पर भीड़ का एक बड़ा जमावड़ा हुआ। श्रद्धालुओं ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे इस प्रयास की सराहना की और बताया कि यह योजना उन्हें रामलला के दर्शन करने का सुअवसर प्रदान कर रही है।










