Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

शराब के नशे में बुजुर्ग मां और भाभी पर टंगिया से प्राणघातक हमला, आरोपी अजय राम गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जशपुर।

जशपुर जिले के ग्राम किनकेल में एक हैरान कर देने वाली घटना घटी, जिसमें शराब के नशे में धुत आरोपी अजय राम ने अपनी 70 वर्षीय मां और भाभी पर टंगिया से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। घटना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत 30 नवंबर की रात की है।

आरोपी अजय राम, जिनकी उम्र 44 साल है, ने अपनी मां और भाभी पर हमला करते वक्त न सिर्फ बर्बरता दिखाई, बल्कि इस प्राणघातक वारदात में टंगिया का इस्तेमाल किया। इस हमले में बुजुर्ग मां की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय राम को रात में ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टंगिया भी आरोपी से जप्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अपराध संख्या 281/2024 बी.एन.एस. के तहत धारा 296, 351(2), 118, 109 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की जानकारी:
आरोपी अजय राम, उम्र 44 साल, निवासी ग्राम किनकेल, थाना सिटी कोतवाली जशपुर हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment