Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ की सभी शराब दुकानों में अब केवल ऑनलाइन पेमेंट से ही होगी खरीदी, आबकारी मंत्री ने जारी किए सख्त निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article


रायपुर।

छत्तीसगढ़ में शराब के शौकीनों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य की सभी शराब दुकानों में जल्द ही कैशलेस बिक्री की व्यवस्था लागू की जाएगी, जिसका अर्थ है कि अब शराब की खरीदी के लिए ऑनलाइन भुगतान का विकल्प उपलब्ध होगा। आबकारी विभाग ने इस दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए हैं।

कैशलेस व्यवस्था को बढ़ावा

आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने हाल ही में हुई आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक में इस संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शराब दुकानों में ऑनलाइन भुगतान को हर हाल में प्रोत्साहित किया जाए और लक्ष्य यह है कि शत-प्रतिशत भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही हो। यह कदम मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और कैश लेनदेन को कम करना है।

अवैध शराब पर होगी सख्त कार्रवाई

मंत्री देवांगन ने मदिरा दुकानों में सीसी टीवी कैमरा स्थापित करने और मुख्यालय से 24 घंटे सतत निगरानी रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि अवैध मदिरा एवं मादक पदार्थों के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके अतिरिक्त, अंतर्राज्यीय सीमाओं पर स्थित आबकारी जांच चौकियों में सतर्कता बढ़ाने और विशेष अभियान चलाने पर भी बल दिया गया। उन्होंने होटल, ढाबों और फॉर्म हाउस में मदिरा की अवैध बिक्री व सेवन न होने देने पर विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए और फॉर्म हाउस में होने वाली शराब की पार्टियों पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा।

बैठक में आबकारी मंत्री देवांगन ने मदिरा दुकानों की व्यवस्था के साथ-साथ लायसेंस व्यवस्था, मार्केटिंग कॉर्पोरेशन और बार-क्लब की कार्यप्रणाली की भी जानकारी ली। राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु कार्य योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वाणिज्य कर आबकारी विभाग की सचिव आर. शंगीता ने विभागीय गतिविधियों का प्रस्तुतिकरण दिया। इस दौरान आबाकारी विभाग के विशेष सचिव देवेन्द्र कुमार भारद्वाज, अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव, पी.एल. साहू, जी. के. भगत और छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड तथा छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

news paper editing
previous arrow
next arrow