Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आदिशक्ति महामाया मंदिर देउरगांव में ज्योति कलश विसर्जन का दिखा अद्भुत नजारा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आदिशक्ति महामाया मंदिर देउरगांव ज्योति विसर्जन

 

बेमेतरा (रोहितास सिंह भुवाल)।

विधानसभा क्षेत्र साजा के ग्राम देउरगांव में स्थित आदिशक्ति महामाया मंदिर में इस वर्ष शारदीय नवरात्र के दौरान 319 मनोकामना ज्योति कलश श्रद्धालुओं द्वारा प्रज्वलित किए गए। यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए अत्यधिक मान्यता प्राप्त है और यहां हर चैत्र और शारदीय नवरात्र में 9 दिनों तक विशेष सेवा और पूजा-अर्चना की जाती है।

यहां मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित कराने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं, क्योंकि इसे बहुत ही प्रभावशाली देवी के रूप में माना जाता है। मंदिर भव्य है और मां महामाया की मूर्ति आकर्षक और भव्य रूप में विराजमान है, जो श्रद्धालुओं को विशेष रूप से प्रेरित करती है।

मंदिर से कुछ ही दूरी पर सुरही नदी बहती है, जहां हर वर्ष की भांति इस बार भी ज्योति कलश विसर्जन की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा शाम को निकाली गई, जिसे देखने के लिए न केवल देउरगांव बल्कि आसपास के गांवों से भी लोग बड़ी संख्या में उमड़े। हर साल की तरह इस बार भी ज्योति कलश विसर्जन का दृश्य अत्यंत मनोहारी और भव्य था।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment