Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

शरद पूर्णिमा पर सुआ नृत्य में शामिल हुए अशवंत तुषार साहू, शिक्षा का महत्व बताया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शरद पूर्णिमा सुआ नृत्य कार्यक्रम

महासमुंद.

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-2 में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम खट्टीड्रीह में आयोजित सुआ नृत्य कार्यक्रम में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू शामिल हुए। आयोजन समिति ने उनका चंदन गुलाल लगाकर स्वागत किया।

अशवंत तुषार साहू ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “शिक्षा समाज को ज्ञानवान, सशक्त, समृद्ध, और सुखी बनाती है। यह समाज में सामाजिक न्याय, समानता, एकता, और शांति को बढ़ावा देती है। शिक्षा समाज से गरीबी, अशिक्षा, अज्ञानता, अंधविश्वास, और अन्य सामाजिक बुराइयों को दूर करने में मदद करती है। शिक्षा के बिना हमारा जीवन अधूरा लगता है।”

इस अवसर पर उपसरपंच चंद्रशेखर साहू, संतोष कोतवाल, सेवक राम, कमलेश निषाद, हर्ष साहू, प्रदीप साहू सहित कई ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment