Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ताजमहल के मुख्य गुंबद पर पानी की बोतल ले जाने पर प्रतिबंध

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

 

गंगाजल चढ़ाने की घटनाओं के बाद एएसआई का सख्त फैसला
पर्यटकों को केवल चमेली फर्श तक ही पानी ले जाने की अनुमति, सुरक्षा कारणों से लिया गया निर्णय

 

आगरा।  ताजमहल के मुख्य गुंबद तक अब पानी की बोतल लेकर जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने सुरक्षा कारणों से यह निर्णय लिया है, जो सोमवार दोपहर बाद से लागू हो चुका है। पर्यटकों को अब केवल चमेली फर्श तक ही पानी की बोतल ले जाने की अनुमति होगी, जहां उन्हें बची हुई बोतल को कूड़ेदान में डालना होगा।

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

यह कदम हाल ही में ताजमहल के मुख्य गुंबद पर गंगाजल चढ़ाने की घटनाओं के बाद उठाया गया है। वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है और मुख्य गुंबद पर पानी की बोतलें और ओआरएस घोल पहले से ही उपलब्ध करवाए गए हैं, ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

हालांकि, इस निर्णय का विरोध भी हो रहा है। उत्तर प्रदेश टूरिस्ट गाइड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक दान ने इस प्रतिबंध को पर्यटकों के हित में गलत करार दिया है। उनका कहना है कि इतनी गर्मी और उमस के मौसम में पर्यटकों को पानी की बोतल न ले जाने देना अनुचित है, और सुरक्षाकर्मियों को अपनी निगरानी बढ़ानी चाहिए न कि इस प्रकार के प्रतिबंध लगाने चाहिए।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment