Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  •  फ्लाईओवर और राष्ट्रीय राजमार्गों के सुधार की मांग की

जगदलपुर (कौशल संदुजा)।

दिल्ली प्रवास के दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप ने आज केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस मुलाकात में सांसद ने विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की और बस्तर क्षेत्र के विकास हेतु कई महत्वपूर्ण मांगें की।

 

सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धमतरी से जगदलपुर तक फोरलाइन सड़क परियोजना की स्वीकृति पर बधाई दी और एक स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके साथ ही उन्होंने जगदलपुर से नगरनार और सुकमा राष्ट्रीय राजमार्गों की स्थिति में सुधार की आवश्यकता को भी उठाया।

मुलाकात के दौरान, बस्तर सांसद ने जगदलपुर से सुकमा तक राष्ट्रीय राजमार्ग 30 को फोरलेन बनाने की भी मांग की। इसके अलावा, सांसद कश्यप ने NH 63 को जगदलपुर नगर से जोड़ने की सौगात देने का आग्रह किया।

सांसद महेश कश्यप ने इस बैठक के दौरान विशेष रूप से जगदलपुर शहर के प्रवेश द्वार महाराणा प्रताप चौक पर हो रहे बड़े एक्सीडेंट्स को देखते हुए, वहां एक फ्लाईओवर बनाने की आवश्यकता जताई और केंद्रीय मंत्री से इसकी स्वीकृति देने का आग्रह किया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment