Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने किरंदुल डैम घटना के प्रभावितों को मुआवजा दिलाने के लिए उठाई आवाज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी से की मुलाकात

बस्तर लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं को दिल्ली तक पहुँचाया

जगदलपुर (कौशल संदुजा)

बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने एक बार फिर बस्तर के मुद्दों को दिल्ली तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। हाल ही में, सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी से मुलाकात की और दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल में हुए डैम टूटने की घटना की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया।

सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि हाल ही में किरंदुल स्थित एनएमडीसी डैम अतिवृष्टि के कारण टूट गया था। इसके परिणामस्वरूप, डैम का पानी और लोह पत्थर निचले क्षेत्रों में बाढ़ के रूप में फैल गए। इस आपदा से कई घरों को नुकसान पहुंचा है, और कई वाहनों के बह जाने से वे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके अलावा, खेती पर निर्भर कई गांवों के खेतों में आयरन का पानी जमा हो गया है, जिससे फसलें बर्बाद हो गई हैं और खेतों पर काले कीचड़ की परत जम गई है।

सांसद कश्यप ने केंद्रीय मंत्री से प्रभावित लोगों को शीघ्र मुआवजा प्रदान करने की मांग की। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सांसद को आश्वस्त किया कि बस्तरवासियों को उनका हक मिलेगा और मोदी सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सांसद को भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार इस दिशा में हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

 

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment