पुलिस स्मृति दिवस परेड: सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि, शहीदों की स्मृति में आयोजित सम्मान समारोह
OM Darpan
Oct 21, 2024 11:02 pm
152 views
21 Oct 2024
[smartslider3 slider=6]
जगदलपुर (कौशल संदुजा)।
बस्तर संभाग मुख्यालय, जगदलपुर स्थित अमर वाटिका परिसर में पुलिस स्मृति दिवस 2024 के अवसर पर शहीद परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बस्तर क्षेत्र के उन पुलिस बल के सदस्यों की शहादत को नमन किया गया, जिन्होंने देश की शांति, सुरक्षा एवं अखंडता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने शहीदों का नाम वाचन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने 1 सितम्बर 2023 से 31 अगस्त 2024 तक कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए छत्तीसगढ़ पुलिस के 11 बल सदस्यों सहित देश के कुल 216 शहीदों के नामों का वाचन किया। पुलिस स्मृति दिवस 2024 के अवसर पर आयोजित शहीद परेड कार्यक्रम में बस्तर के माननीय सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर की महापौर सफिरा साहू, बस्तर संभाग के कमिश्नर डोमन सिंह, बस्तर के कलेक्टर हरीश एस., पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण और जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। सभी ने शहीद परिजनों को सम्मानित कर उनकी अद्वितीय सेवा और बलिदान की सराहना की। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के पश्चात् बस्तर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास की दिशा में 1302 सुरक्षा बल सदस्यों ने शहादत दी है, वहीं 1777 ग्रामीणों ने भी अपने प्राणों की आहुति दी है। पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी. ने बताया कि बस्तर पुलिस और सुरक्षा बल क्षेत्रवासियों की जानमाल की रक्षा हेतु समर्पित होकर कार्य करेंगे और शहीदों की शहादत से प्रेरणा लेकर बस्तर क्षेत्र की शांति और विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन