Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार पर भारत सम्मान की विस्तृत चर्चा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

जितेंद्र कुमार जायसवाल ने मुख्यमंत्री को पिछली सरकार में पत्रकारों पर हुए अत्याचारों और मौजूदा हालात से अवगत कराया

भारत सम्मान के संपादक जितेंद्र कुमार जायसवाल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की और पत्रकारों पर हो रहे अत्याचारों पर विस्तृत चर्चा की।

रायपुर। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान जितेंद्र कुमार जायसवाल ने पिछली सरकार में पत्रकारों पर हुए ज़ुल्मों और पुलिसिया अत्याचारों के बारे में बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि भारत सम्मान ने आदिवासियों की जमीनों को हड़पने वालों के खिलाफ बिना किसी भय के पत्रकारिता की, जिससे भू-माफियाओं को जेल जाना पड़ा और आदिवासियों की जमीनें उन्हें वापस मिलीं।

 

जितेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री को अंबिकापुर में पंकज बेक कस्टोडियल डेथ मामले की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार में पंकज बेक को न्याय नहीं मिला और आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर को तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सम्मानित किया था।

मुख्यमंत्री से मुलाकात में उठाए गए प्रमुख मुद्दे:

  1. पुलिस परिवार आंदोलन: प्रदेश के पुलिस परिवार आंदोलन में भारत सम्मान की भूमिका।
  2. नाबालिक बच्ची पर दुष्कर्म: सरगुजा के लखनपुर चौकी अंतर्गत ग्राम कुन्नी चौकी में पुलिस द्वारा नाबालिक बच्ची पर दुष्कर्म।
  3. झूठे मुकदमे: भूपेश सरकार के कार्यकाल में क्रांतिकारी पत्रकारों को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेजना।

जितेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री से विशेष जाँच दल गठित कर पत्रकारों पर हुए अत्याचारों की जाँच की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपने विस्तृत ज्ञापन और प्रामाणिक दस्तावेज भी सौंपे। मुख्यमंत्री ने दस्तावेजों का सरसरी तौर पर मुआयना किया और मामले की जाँच का आश्वासन दिया।

जितेंद्र कुमार ने कहा कि पिछली सरकार में हुए जुल्म अपनी जगह है, लेकिन सरकार बदलने के बाद भी पत्रकारों को प्रताड़ित करना चिंता का विषय है। उन्होंने मौजूदा सरकार को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उचित कार्रवाई नहीं की गई तो सरकार बदनाम हो सकती है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment