Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भिलाई-3 चरोदा को मिला मिनी स्टेडियम, युवाओं को मिलेगा नया मंच

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

भिलाई (रोहितास सिंह भुवाल)।

 

भिलाई-3 चरोदा निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 22 में मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु भूमि पूजन समारोह का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

कार्यक्रम में अहिवारा विधायक डोमने लाल कोर्सेवाड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में भिलाई ज़िला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, महामंत्री बिजेंद्र सिंह, प्रेमलाल साहू, मंत्री विजय जैसवाल और वार्ड पार्षद निशा राजेश यादव मंचासीन रहे।


1 करोड़ 48 लाख की लागत से बनेगा आधुनिक मिनी स्टेडियम

लगभग 1 करोड़ 48 लाख 28 हजार रुपये की लागत से बनने वाला यह मिनी स्टेडियम न केवल क्षेत्रीय युवाओं को खेल गतिविधियों में भागीदारी का नया मंच देगा, बल्कि एक स्वस्थ समाज के निर्माण में भी सहायक सिद्ध होगा।


विधायक का आभार – ‘अरुण साव के सहयोग से संभव हुआ’

विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने इस अवसर पर PWD मंत्री अरुण साव का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा,
“श्री अरुण साव जी के सहयोग और मार्गदर्शन से यह परियोजना संभव हो सकी है। हम उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।”

कार्यक्रम में बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता के.के. खिलवाड़, अग्रलाल जोशी, नेता प्रतिपक्ष रामखेलावन वर्मा, महिला मोर्चा की पूर्णिमा ठाकुर, बजरंग दल के संजय ठाकुर, पार्षद संजय यादव, सत्य प्रकाश शर्मा, नंदिनी जांगड़े, अपर्णा सुब्रता दास, शोभा रानी, वेंकट राव, उपनेता चंद्रप्रकाश पांडे, डॉ. पार्वती कुर्रे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस आयोजन ने न केवल खेल प्रेमियों के उत्साह को नई उड़ान दी है, बल्कि भिलाई-3 चरोदा क्षेत्र को एक नई पहचान दिलाने की दशा में भी एक सशक्त कदम सिद्ध हुआ है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow