Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

तीन राज्यों के सैक्सोफोनिस्टों की धुन से गूंजेगा भिलाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

 

  •  6 नवंबर को होगा ‘साज की आवाज’ का भव्य आयोजन


भिलाई (रोहितास सिंह भुवाल)।

ट्विन सिटी भिलाई के कला मंदिर में 6 नवंबर को विश्व सैक्सोफोन दिवस के उपलक्ष्य में ‘साज की आवाज एवं संगीतमय संध्या’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 6.30 बजे से शुरू होगा, जिसमें तीन राज्यों के सैक्सोफोनिस्ट संगीतमय धुनों की प्रस्तुति देकर भिलाई वासियों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।

छत्तीसगढ़ मंच के संरक्षक कैलाश जैन बरमेचा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य संगीत प्रेमियों को एक यादगार शाम देना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के प्रसिद्ध सेक्सफोनिस्ट एक साथ मंच साझा करेंगे और सैक्सोफोन की धुन पर अपनी यादगार प्रस्तुति देंगे। यह आयोजन ऑफिसर्स एसोसिएशन भिलाई इस्पात संयत्र, छत्तीसगढ़ मंच और दुर्ग सांस्कृतिक मंच के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

 

तीन राज्यों के कलाकार बिखेरेंगे जलवा

इस संगीतमय संध्या का संगीत निर्देशन म्यूजिक डायरेक्टर यश यदु टीम कर रही है। ‘साज की आवाज’ में प्रसिद्ध सैक्सोफोनिस्ट अनिल केमें, लिलेश कुमार, प्रमोद केमे, और आदर्श केमे अपनी प्रस्तुति देंगे। इनके साथ महाराष्ट्र से परेश लोखंडे और मध्य प्रदेश से राजन वंशकार भी अपनी हंगामेदार और यादगार प्रस्तुति से संगीतप्रेमियों का दिल जीतेंगे। मंच का संचालन दुर्ग भिलाई के प्रसिद्ध मंच संचालक तुलसी सोनी करेंगे।

गीतों की प्रस्तुति में स्टार पावर

यह कार्यक्रम केवल सैक्सोफोन पर केंद्रित नहीं होगा, बल्कि इसमें संगीतमय गीतों की प्रस्तुति भी दी जाएगी। छत्तीसगढ़ की ख्याति प्राप्त गायिका पूर्वा श्रीवास्तव अपनी शानदार गायकी का जलवा बिखेरेंगी। उनके साथ नागपुर के गायक शकील भाई भी प्रस्तुति देंगे। इनके अतिरिक्त पुष्पांजलि हिरवानी और श्रीजा दलाल भी गीतों की प्रस्तुति देंगी।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेंद्र कुमार बंछोर (चेयरमैन सेफी एवं अध्यक्ष ऑफिसर्स एसोसिएशन भिलाई इस्पात संयत्र) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी इंद्रजीत सिंग छोटू भैया करेंगे। विशेष अतिथियों में समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा, मानसी गुलाटी, जिला भाजपा के उपाध्यक्ष अशोक राठी, समाजसेवी रामफल शर्मा, बंटी भाई एवं बृजेश शर्मा शामिल होंगे। मंच के सभी सदस्यों (अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, सचिव तुलसी सोनी, कोषाध्यक्ष गुलाब चौहान) ने भिलाई और दुर्ग के समस्त संगीत प्रेमियों से इस भव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

news paper editing
previous arrow
next arrow