Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बस स्टैंड में बड़ा सुधार: बसें कतारबद्ध होंगी खड़ी, स्वास्थ्य सेंटर व मातृत्व सुविधा होगी शुरू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

जगदलपुर (कौशल संदुजा)

नगर निगम ने बस स्टैंड में सुधार के लिए कई अहम योजनाएँ बनाई हैं। अब बस स्टैंड में बेतरतीब खड़ी बसें कतारबद्ध की जाएंगी, और खटारा वाहनों को हटाया जाएगा। इसके अलावा, सफाई, पेयजल, और बिजली की व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जाएगा।

शुक्रवार सुबह महापौर सफीरा साहू, एमआईसी सदस्य योगेन्द्र पाण्डेय, नरसिंह राव, भारती श्रीवास्तव, आलोक अवस्थी, और निगम आयुक्त हरेश मण्डावी ने बस स्टैंड का निरीक्षण किया। उन्होंने बस स्टैंड की व्यवस्थाओं का गहराई से अवलोकन किया और सुधार के लिए ठोस निर्देश दिए।

महापौर और निगम अधिकारियों ने साफ-सफाई, पेयजल, और बिजली की नियमित निगरानी की बात की। खराब बसों को हटाने और बसों को कतारबद्ध खड़ा करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। ऑटो, दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए एक विशेष पार्किंग क्षेत्र तैयार किया जाएगा। बेजा कब्जे और ढेले आदि को हटाने की योजना भी बनाई गई है।

बस स्टैंड में आपात चिकित्सा के लिए एक स्वास्थ्य सेंटर और छोटे बच्चों के स्तनपान के लिए एक महतारी कंपार्टमेंट बनाया जाएगा। रैन बसेरा, डोरमेट्री, और दुकानों का भी निरीक्षण किया गया।

आलोक अवस्थी ने कहा कि अंतर्राज्यीय बस स्टैंड का कायाकल्प किया जा रहा है। हजारों यात्री रोज़ इस बस स्टैंड का उपयोग करते हैं, और नगर निगम शहर की सुविधाओं को बेहतर बनाने में पूरी तरह समर्पित है। भाजपा नगर सरकार और प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री किरण देव के निर्देशन में यह काम किया जा रहा है।

बस स्टैंड निरीक्षण के दौरान निगम ईई अजीत कुमार तिग्गा, स्वास्थ्य निरीक्षक हेमंत श्रीवास्तव, सहायक राजस्व अधिकारी राकेश यादव, पीएचई उप अभियंता संजीव कर्ण सहित अन्य निगम अधिकारी भी मौजूद थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment