15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती: 31 क्विंटल धान जब्त

OM Darpan

Dec 28, 2024 06:30 am 247 views

बिलासपुर।

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन प्रक्रिया के दौरान कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार अनाधिकृत धान भंडारण व विक्रय पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिले के विभिन्न स्थानों पर राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी करते हुए दंडात्मक कार्रवाई की गई। [pdf_embed url="https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2024/12/27-dec-2024-se-02-jan-2025-varsh-20-omdarpna-09.pdf"]   तहसील बेलगहना के ग्राम लमरीडबरी में राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की टीम ने गजराज सिंह पिता देवान सिंह के घर छापेमारी कर 77 कट्टी (31 क्विंटल) अवैध धान जब्त किया। यह कार्रवाई मंडी अधिनियम के तहत की गई। इसी प्रकार, तहसील तखतपुर के ग्राम लाखासर में राम अवतार साहू के पास 12 क्विंटल अवैध धान का भंडारण पाया गया। इसे भी जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अवैध धान विक्रय, परिवहन और व्यापार के खिलाफ इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915105239797

विज्ञापन

Advertisement