15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजमिस्त्री ने की चौकीदार की हत्या: शराब पार्टी बना मौत का कारण

OM Darpan

Jan 01, 2025 07:02 pm 306 views
राजमिस्त्री ने की चौकीदार की हत्या: शराब पार्टी बना मौत का कारण

बिलासपुर।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 31 दिसंबर की रात शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक राजमिस्त्री ने अपने चौकीदार दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान काठा कोनी के भिलौनी गांव निवासी सोनू उर्फ सुरेश सूर्यवंशी के रूप में हुई है, जो सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रिंग रोड-2 स्थित निर्माणाधीन मकान में चौकीदार का काम करता था। आरोपी राजमिस्त्री अजीत टोप्पो (सारंगढ़ निवासी) भी उसी मकान में काम करता था और वहीं रह रहा था।

घटना का कारण:

31 दिसंबर की रात, दोनों ने साल के आखिरी दिन का जश्न मनाने के लिए शराब पार्टी का आयोजन किया। दोनों ने मिलकर शराब खरीदी और मुर्गा व चावल का इंतजाम किया। पार्टी के दौरान दोनों के बीच खर्च को लेकर विवाद हुआ, जो धीरे-धीरे बढ़ गया।

हत्या की घटना:

विवाद के दौरान राजमिस्त्री अजीत ने सुरेश को धक्का दे दिया, जिससे वह पीछे रखी ईंटों पर गिर गया। सिर पर गंभीर चोट लगने से सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस की कार्रवाई:

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी अजीत टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

[pdf_embed url="https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2024/12/27-dec-2024-se-02-jan-2025-varsh-20-omdarpna-09-1.pdf"]

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915140221541

विज्ञापन

Advertisement