15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुंडागर्दी के खिलाफ सख्ती: निगरानी बदमाश शिव सारथी गिरफ्तार

OM Darpan

Oct 27, 2024 09:42 am 161 views
[smartslider3 slider=6]
  बिलासपुर।  पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने गुंडे-बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को खंडोबा मंदिर, रतनपुर के पास निगरानी बदमाश शिव सारथी ने एक पिकअप गाड़ी को रोककर शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। पैसे न देने पर शिव सारथी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और गाड़ी को भी तोड़फोड़ दिया। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज होते ही थाना प्रभारी रतनपुर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने कुछ ही घंटों में आरोपी शिव सारथी को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक रिमांड पर पेश कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी की जाएगी।
गिरफ्तार आरोपी: शिव सारथी, पिता रघु सारथी, उम्र 34 वर्ष, निवासी खंडोबा मंदिर के पास, रतनपुर, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915120740713

विज्ञापन

Advertisement