Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री से वेंटिलेटर, आईसीयू, और सीटी स्कैन मशीन की मांग: भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • जिला अस्पताल महासमुंद में चिकित्सा सुविधाओं की कमी पर उठाई आवाज

महासमुंद: भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने जिला अस्पताल महासमुंद में वेंटिलेटर, आईसीयू, और सीटी स्कैन मशीन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव जी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि सौ बिस्तरों वाला यह सरकारी जिला अस्पताल अब केवल एक रेफर सेंटर बनकर रह गया है। पिछले हफ्ते भर में ही कई मरीजों को अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है।

मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक का सहारा

अस्पताल में सामान्य बीमारियों का इलाज तो संभव है, लेकिन गंभीर मामलों में मरीजों को रायपुर रेफर किया जा रहा है। इस वजह से लोग आर्थिक परेशानियों का सामना करते हुए प्राइवेट क्लीनिक का सहारा लेने पर मजबूर हैं। अशवंत तुषार साहू ने कहा कि इस स्थिति में कई मरीजों के परिवार वालों को अपने घर और खेत बेचकर इलाज करवाना पड़ रहा है।

डाक्टरों की मनमानी और सुविधाओं की कमी

जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की अनदेखी और आवश्यक सुविधाओं की कमी के चलते मरीजों को अन्य शहरों में रेफर किया जा रहा है। अशवंत तुषार साहू ने छत्तीसगढ़ शासन से वेंटिलेटर, आईसीयू, और सीटी स्कैन मशीन उपलब्ध कराने की मांग की है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment