

omdarpan-add
newspaperediting
- महासमुंद विधानसभा के बमहणी बमहनेश्वर महादेव में गंगा आरती का भव्य आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग
महासमुंद।
महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बमहणी बमहनेश्वर महादेव में आयोजित गंगा आरती में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने शामिल होकर मां गंगा की आराधना की। इस आरती का आयोजन पुजारी ने डमरू दल, ढोल नगाड़ों की ध्वनि और सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ किया, जो कि अत्यंत भव्य और आकर्षक था।
आरती में शामिल सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां गंगा और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए, जिससे पूरा घाट भक्तिमय हो उठा। इस धार्मिक आयोजन में रितेश गोलच्छा, गुमान जैन, योगेश जैन, एतराम राम साहू, ईश्वर पटेल, खिलावन यादव, रमेश पांडे और युवराज हिमांशु सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।









