Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भाजपा ने रिसाली में सक्रिय सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने रिसाली में भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मरोदा सेक्टर, भिलाई के बूथ अध्यक्ष पुनाराम कलिहारी को भाजपा का सक्रिय सदस्य बनाकर इस अभियान की शुरुआत की गई।

ललित चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्यता लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटल क्षेत्र में काफी आगे बढ़ चुकी है। उन्होंने बताया कि देश में 9 करोड़ से अधिक सदस्य हो चुके हैं और अब प्रत्येक मंडल में कम से कम 300 सक्रिय सदस्य बनाना अनिवार्य है।

उन्होंने आगे कहा कि प्राथमिक सदस्यता अभियान के पहले और दूसरे चरण में सभी कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है, और अब सक्रिय सदस्यता के लिए तैयार होने का समय आ गया है। सक्रिय सदस्यता प्राप्त करने के लिए 100 रुपये का डिजिटल पेमेंट आवश्यक है।

ललित चंद्राकर ने सभी कार्यकर्ताओं से भाजपा के सक्रिय सदस्य बनने और इस अभियान को सशक्त करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पार्टी का सक्रिय सदस्य बनने के लिए एक कार्यकर्ता को एक बूथ या विधानसभा क्षेत्र में सदस्यों को पंजीकृत करना होता है। पार्टी हर छह साल में भाजपा सदस्यता अभियान चलाती है, जिसमें प्राथमिक शुल्क देकर कोई भी भाजपा का सक्रिय सदस्य बन सकता है।

इस अवसर पर भिलाई जिला उपाध्यक्ष सुनील साहू, रिसाली मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे, महामंत्री राजू जंघेल, दशरथ साहू, मंडल मंत्री अजीत चौधरी, अनुपम साहू, पार्षद धर्मेंद्र भगत, टीकम साहू, भूपेंद्र दास बॉबी, निरंजन जैन, उपेंद्र रिग्री, तमेश साहू एवं अन्य सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment