Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक ने ब्राम्हण पारा वार्ड में किया जनसंपर्क, मांगा सुनील सोनी के लिए समर्थन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
news paper editing
previous arrow
next arrow
  • जनता का मिल रहा अपार समर्थन

 

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव 2024

 

 

रायपुर/ दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा की तैयारी मिशन मोड पर चल रही है। आज रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सुनील सोनी के पक्ष में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन की जानकारी दी, और आगामी 13 नवंबर को कमल के निशान पर बटन दबाकर सुनील सोनी को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा, “रायपुर दक्षिण के विकास के लिए सुनील सोनी जरूरी हैं। आप सभी से निवेदन है कि 13 तारीख को कमल फूल छाप पर बटन दबाकर सुनील सोनी को प्रचंड मतों से विजयी बनाएं। आप सभी को प्रणाम और आशीर्वाद। भारतीय जनता पार्टी को सदैव आपका समर्थन मिलता रहे।”

वहीं, विधायक ललित चंद्राकर ने कहा, “डबल इंजन सरकार में विकास तेज गति से होता है, जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण प्रधानमंत्री की गारंटी और विष्णु देव साय का सुशासन है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार के दस माह के कार्यकाल में लगातार जनहित में निर्णय लेकर स्वर्णिम इतिहास रचा गया है। महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नति योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति, और दो वर्षों का बकाया बोनस प्रदान करना इसके प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। रायपुर की उन्नति, प्रगति, और विकास के लिए सुनील सोनी को भारी मतों से विजय दिलाना आवश्यक है।”

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरिता नामदेव, बेदन चंद्राकर, अरुण दुबे, लक्ष्मी नामदेव, गीता सोनी, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, पार्षद सरिता आकाश दुबे, महेश देवांगन, ओम प्रकाश देवांगन, हेमलता देवांगन, दुर्गा देवांगन, अनीता देवांगन, झूमक लाल चौधरी, अजय साहू, योगेंद्र ताम्रकार, प्रेम बीरनानी, आकाश पाण्डे, शुभम शर्मा, बबलू देवांगन, सुरेंद्र देवांगन, आलोक देवांगन, सुनील चंद्रवंशी, कृष्णकुमार यमराज, राधेश्याम निर्मलकर, संजय, अरविंद प्रमिला, उषा साहू, महेंद्र शर्मा, रितेश जैन पिंटू, महेंद्र चोपड़ा, नीलेश अग्रवाल, मनोज सोनी, विनय जैन, धनंजय सिंह, संजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment