Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • omdarpan-add
    previous arrow
    next arrow
  • जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने अटलजी के उच्च आदर्शों और छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के योगदान को किया याद

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। छत्तीसगढ़ के राज्य निर्माता और राजनीति के अजातशत्रु पं. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने अटलजी के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अटलजी के बताए मार्ग पर चलें और राजनीति में उनके द्वारा स्थापित उच्च आदर्शों का पालन करें।

 

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि

जितेंद्र वर्मा ने अटलजी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में राजनीति के क्षेत्र में ऊंचे मानक स्थापित किए और छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कर प्रदेश को एक नई पहचान दी। अटलजी की कविताएं उनके विचारों और जीवन के सार को प्रकट करती हैं, और उनके कार्य हर राजनीतिक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के साथ जिला महामंत्री और विधायक ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, राजेंद्र पाध्ये, दिलीप साहू, अलका बाघमार, आशीष निमजे, दीपक चोपड़ा, अनूप सोनी, राजा महोबिया, रजनीश श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह राजपूत, मदन वाढई, विजय ताम्रकार, सुनील अग्रवाल, दिव्या कलिहारी, गायत्री वर्मा, जय श्री राजपूत, शिवेंद्र परिहार, शिवकुमार निषाद, फते साहू, राजेंद्र ढीमर, निशा साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment