

जगदलपुर: जिले के 11 मंडलों में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा, 11 अगस्त से 13 अगस्त तक भव्य आयोजन
जगदलपुर (कौशल संदुजा)
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज से अपने तीन दिवसीय तिरंगा यात्रा आयोजन का शुभारंभ करेगी, जो 11 से 13 अगस्त तक जिले के सभी 11 मंडलों में भव्यता के साथ निकाली जाएगी। इस यात्रा की ज़िम्मेदारी भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) को सौंपी गई है, और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।


भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मंडावी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर तिरंगा यात्रा जिले भर में व्यापक रूप से आयोजित की जाएगी। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री और तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक जयराम दास ने बताया कि यात्रा के लिए सभी 11 मंडलों का कार्यक्रम और रूट चार्ट तैयार हो चुका है।
11 अगस्त को भानपुरी, बस्तर, बकावंड, और करपावंड मंडलों में यात्रा की शुरुआत होगी। 12 अगस्त को बास्तानार, दरभा, तोकापाल, और लोहंडीगुड़ा मंडलों में और 13 अगस्त को नगरनार, जगदलपुर, और नानगूर मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। सभी स्थानों पर यात्रा सुबह 11 बजे एक साथ आरंभ होगी, जिसमें भाजयुमो के कार्यकर्ता, सम्मानीय नागरिक, और संगठन के वरिष्ठ नेता उत्साहपूर्वक शामिल होंगे।





