Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कौशल्या विहार में संदिग्ध अवस्था में नाबालिग लड़की की लाश मिली, हत्या की आशंका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर।

राजधानी रायपुर के कौशल्या विहार (कमल विहार) में एक अज्ञात नाबालिग लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। शव सेक्टर-1 में संदिग्ध अवस्था में मिला है। फिलहाल नाबालिग की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उसकी उम्र लगभग 17 साल बताई जा रही है। आशंका है कि लड़की की हत्या कर शव को फेंका गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती और टिकरापारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस जुटी जांच में, हत्या की आशंका

इस मामले में पुरानी बस्ती सीएसपी राजेश देवांगन ने बताया कि कौशल्या विहार सेक्टर-1 में एक युवती का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल प्रथम दृष्ट्या शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं।

सीएसपी देवांगन ने कहा, “एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि शव की पहचान हो सके।”

इलाके में फैली दहशत

कौशल्या विहार इलाके में लड़की की लाश मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। लोगों का कहना है कि यह इलाका शांत माना जाता है, लेकिन इस तरह की घटना ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि कुछ सुराग मिल सके।

[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/10-jan-2025-se-16-jan-2025-varsh-20-omdarpna-11.pdf”]

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow