Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सुरक्षा कर्मचारियों की बर्बरता: भटगांव में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, क्षेत्र में आक्रोश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
  • एसईसीएल सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट का आरोप, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई।

सूरजपुर।
सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र में एसईसीएल भटगांव के सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा एक युवक की बर्बरतापूर्ण पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त हो गया है। पीड़ित युवक के पिता ने बताया कि उनके बेटे पर सुरक्षाकर्मियों ने बिना किसी आरोप के हमला किया और उसे बेदम पीटा।

युवक के अनुसार, सुरक्षाकर्मी उसे उसके घर के पास से उठाकर सब एरिया ऑफिस ले गए, जहां 5-6 सुरक्षाकर्मियों ने मिलकर डंडे और लातों से उसकी पिटाई की। इस घटना के बाद युवक की हालत इतनी खराब हो गई है कि वह पैरों से चलने में भी असमर्थ हो गया है।

स्थानीय लोगों ने इस बर्बरता के खिलाफ आवाज उठाई है और मामले की शिकायत पुलिस थाने में की गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment