Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बुलंदशहर: रसोई गैस सिलेंडर फटने से शटरिंग कारोबारी के घर में पांच की मौत, बचाव कार्य जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

बुलंदशहर।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रसोई गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हुआ है। शटरिंग का कारोबार करने वाले रियाजुद्दीन के घर में अचानक रसोई गैस सिलेंडर फटने से दो बच्चों समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसा सिकंदराबाद के गुलावठी रोड स्थित आशापुरी कॉलोनी में हुआ।

सूचना मिलते ही एसपी सिटी, एसडीएम और सीओ के साथ दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और बचाव कार्य शुरू कर दिया। फिलहाल मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर जेसीबी मशीन की मदद से लिंटर हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

डीएम सीपी सिंह ने दी जानकारी

बुलंदशहर के डीएम सीपी सिंह ने बताया कि शटरिंग का काम करने वाले रियाजुद्दीन का घर सिलेंडर फटने के कारण पूरी तरह से जमींदोज हो गया है। परिवार में कुल 17-18 लोग रह रहे थे, जिनमें से आठ घायलों को अस्पताल भेजा गया है। डीएम सीपी सिंह ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।

घटना की जांच जारी है कि यह रसोई गैस सिलेंडर था या ऑक्सीजन सिलेंडर। घटनास्थल पर एनडीआरएफ, नगर पालिका और प्रशासन की टीम मौजूद हैं और राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

चाय बनाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब रसोई में चाय बनाई जा रही थी। तभी अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, जिससे पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया। इससे पहले भी कुछ महीने पहले राजधानी लखनऊ में भी सिलेंडर ब्लास्ट की घटना सामने आई थी, जिसमें कई लोग बाल-बाल बचे थे।

इस बार भी बुलंदशहर में हुई इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है और स्थानीय लोग मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। बचाव कार्य में प्रशासन पूरी तत्परता से जुटा हुआ है ताकि मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment